क्या, आमिर की पीके, किक के साथ दिखेगी- सलमान खान
आमिर ने भी जय हो का काफी प्रमोशन किया और तो और सलमान खान ने एक शो के दौरान शाहरुख खान तक से जय हो के लिए लुंगी डांस करा लिया। अब एक बार फिर से सलमान की फिल्म के साथ आमिर की फिल्म पीके को जोड़ा गया है। चूंकि सलमान को अभी तक इस बारे में पता ही नहीं है तो ये कंफर्म नहीं कहा जा सकता कि पीके सच में किक के साथ आएगी या नहीं। लेकिन 90 प्रतिशत चांस है कि पीके के ट्रेलर को किक के साथ ही अटैच किया गया है।
सलमान खान ने हाल ही में अपनी फिल्म किक के प्रमोशन के दौरान मीडिया के साथ हुए अपने इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बात की। जब उनसे पूछा गया कि आमिर की फिल्म पीके का ट्रेलर किक के साथ अटैच किया गया है तो इसपर सलमान ने हैरान के साथ कहा "क्या, पीके के ट्रेलर को किक के साथ दिखाया जाएगा। आपको यकीन है। मुझे इस बारे में नहीं पता। फिल्म की टीम को पता होगा।"
लेकिन खबरों के अनुसार ये फैसला आमिर और सलमान खान के साथ हुई मीटिंग के दौरान ही लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












