OUCH.. सलमान खान को आमिर खान से यह उम्मीद तो बिल्कुल नहीं होगी!
सलमान खान के रेप कमेंट पर शाहरूख खान का रिएक्शन सुनकर हैरान रह जाएंगे। जी हां, इस कंट्रोवर्सी पर लगभग बॉलीवुड के सभी सितारों ने कमेंट किया है। लेकिन आमिर खान ने जो कहा है, वह सुनकर हमें सबसे ज्यादा हैरानी हुई। हालांकि आमिर ने ऐसी कोई अनोखी बात नहीं कही।

जब आमिर खान से सलमान खान की रेप कमेंट कंट्रोवर्सी पर सवाल किया गया तो, उन्होंने सीधे सीधे कह दिया कि ''सलमान खान ने जो कहा वह दुर्भाग्यपूर्ण और असंवेदनशील था..''
''अब तो बस सलमान खान को फांसी लगाना ही रह गया है....''
कोई शक नहीं कि सलमान खान को अपने दोस्त आमिर के मुंह से इस रिएक्शन की उम्मीद तो बिल्कुल नहीं होगी। पिछले दिनों शाहरूख खान से भी इस कंट्रोवर्सी पर सवाल किया गया, लेकिन किंग खान ने काफी चतुराई के साथ इसका जवाब दिया था।
शाहरूख ने कहा था-पिछले कुछ सालों ने मैंने खुद कई ऐसे बयान दिए हैं, जो नहीं देना था। मुझे नहीं लगता है कि मैं किसी के कमेंट पर जजमेंट दे पाउंगा।
''बॉलीवुड स्वर्ग है.. और सलमान खान यहां के भगवान....''
हम्मम.. कोई शक नहीं कि शाहरूख खान ने काफी साफ दिल से इस कंट्रोवर्सी पर कमेंट किया है। क्योंकि पिछले साल दिलवाले रिलीज से पहले उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा था।
वहीं, खुद आमिर खान को भी असहिष्णुता वाले बयान पर काफी विरोध का सामना करना पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications













