..................... Aamir Khan nude in PK first poster - Hindi Filmibeat

OMG पीके के पोस्टर पर न्यूड आमिर!

हैरान हो गये ना, यकीन नहीं हो रहा..अब हाथ कंगन को आरसी क्या और पढ़े लिखे को फारसी, ज़रा ऊपर नज़र डालिये और देखिये अपने पसंदीदा सुपरस्टार और बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को न्यूड सिर्फ एक ट्रांजिस्टर पकड़े हुए। अब तस्वीर देखकर तो आपको यकीन हो गया होगा कि आमिर खान सच में पीके के फर्स्ट लुक में न्यूड हैं।

वैसे ये खबर काफी पहले ही आ गयी थी कि आमिर खान पीके फिल्म के फर्स्ट लुक में न्यूड नज़र आने वाले हैं। हालांकि उस वक्त लोगों को यकीन नहीं हुआ कि आमिर खान वाकई ऐसा कुछ करेंगे। अभी तक तो फिल्मों में जॉन अब्राहम, रणबीर कपूर आदि ने अपनी सेक्सी बॉडी के एक हिस्से को दिखाया था लेकिन अब आमिर खान तो पूरे ही न्यूड होकर आ गये हैं। सिर्फ एक ट्रांजिस्टर लिये।

लेकिन देखा जाए तो आमिर खान को यू ही तो मिस्टर परफेक्शनिस्ट नहीं कहा जाता। कहीं ना कहीं आमिर अपने काम में वो परफेक्शन दिखाते हैं जिसकी वजह से उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। अगर उन्होंने पीके के फर्स्ट लुक के लिए न्यूड तस्वीर खिंचाई है तो कहीं ना कहीं आमिर को इस बात का यकीन होगा कि पीके के पोस्टर के लिये उन्हें न्यूड होना चाहिए।

फिल्हाल तो आप ये पोस्टर देखिये और इंज्वॉय कीजिये। और हम ये सोचते हैं कि पीके फिल्म का ये जो अजीब रुप सामने आया है तो आगे आगे पीके फिल्म की हकीकत किस किस रुप में सामने आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X