..................... Aamir Khan learning wrestling, Haryanvi language for ‘Dangal’ - Hindi Filmibeat

....तो 'दंगल' को HIT करने के लिए ये सब कर रहे हैं आमिर खान

[बॉलीवुड न्यूज] आमिर खान अपनी फिल्म को बेस्ट बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते और इसके लिए वह पुरजोर मेहनत करते हैं। पिछली फिल्मों की तरह अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' के लिए भी मिस्टर परफेक्शनिस्ट काफी तैयारी कर रहे हैं। जैसा कि खबरों में बताया जा चुका है, इस फिल्म में आमिर पहलवान की भूमिका में दिखेंगे। वहीं इस फिल्म में तीन बेटियों के पिता भी होंगे।

aamir khan

दंगल की तैयारियों पर आमिर खान ने कहा वह फिल्म में अपनी भूमिका के लिए हरियाणवी बोली और कुश्ती लड़ना सीख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अभी तैयारियां कर रहे हैं। मुझे लगता है कि अगले कुछ महीनों में शूटिंग शुरू हो जाएगी लेकिन हमने अभी तारीख तय नहीं की है। अभी कलाकारों का चयन कर रहे हैं।

वहीं, आपको बता दें, सिर्फ हरयाणवी बोलना ही नहीं, फिल्म दंगल के लिए आमिर खान अपना वजन भी बढ़ा रहे हैं। जैसा कि सबने देखा इन दिनों आमिर काफी मोटे नजर आ रहे हैं। लिहाजा, अपने मोटापे पर आमिर ने बताया कि 'मेरा वजन इन दिनों 90 किलो है। जबकि मैं 'पीके' की शूटिंग के वक्त 68 किलो का था। हम्मम..यानि की फिल्म दंगल के लिए आमिर खान ने अपना वजन 22 किलो बढ़ाया है। ताकि वे असल रूप में पहलवान दिख सकें।

पढ़ें- शाकाहारी बने आमिर खान..वजह क्या है, पत्नी या फिल्म!

आपको बता दें, आमिर की यह आने वाली फिल्म पहलवान महावीर फोगाट के जीवन से प्रेरित है। इसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इस फिल्म में आमिर खान महावीर फोगाट की भूमिका में दिखेंगे, जबकि पहलवान की तीन बेटियों के किरदार में तापसी पन्नू, अक्षरा हासन और दीक्षा सेठ का नाम लगभग फाइनल हो चुका है।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X