लाल सिंह चड्ढा को रोक आमिर खान शुरू करेंगे नए प्रोजेक्ट पर काम, इस हसीना के साथ लगाएंगे ठुमके-धमाकेदार खबर!

आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स का कहना है कि वह लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग को बीच में रोककर नए प्रोजेक्ट की तैयारी में लग रहे हैं। जी हां मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इस बार आमिर खान डांस नंबर करते नजर आएंगे। ये धमाकेदार खबर फैं को हिलाकर रख देगी। खबरें हैं कि अपनी दोस्ती निभाने के लिए आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग को होल्ड पर रखा है और वह अपने दोस्त अमिन हाजी के लिए डांस नंबर करने वाले हैं।

अमिन हाजी वही अभिनेता है जिसके साथ आमिर खान ने लगान और मंगल पांडे जैसी फिल्मों में काम किया था। अब अमिन अपना डायरेक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने आमिर खान की मदद मांगी है और एक गाने पर थिरकने के लिए गुजारिश की है। रिपोर्ट्स का दावा है कि आमिर खान ने इस प्रोजेक्ट के लिए हां कह दी है और वह लाल सिंह चड्ढा से ब्रेक लेकर दोस्त के लिए डांस करने वाले हैं।

रिपोर्ट्स पर यकीन करें तो, इस डांस नंबर में बिग बॉस फेम एली अवराम नजर आएँगी। उनके साथ आमिर खान भी ठुमकते नजर आएंगे। एली अवराम अब तक बॉलीवुड के कई आइटम सॉन्ग में नजर आ चुकी हैं। लेकिन अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं तो ये पहला मौका होगा जब एली को आमिर खान के साथ काम करने का मौका मिलेगा। खैर अभी तक इस तरह की खबरों पर ऑफिशियल मुहर नहीं लगी है।

वरुण धवन और नताशा दलाल का वेडिंग ALBUM, हल्दी से लेकर वरमाला तक, शादी की सभी PICS-VIDEO

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X