वरुण धवन और नताशा दलाल का वेडिंग ALBUM, हल्दी से लेकर वरमाला तक, शादी की सभी PICS-VIDEO

वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वरुण धवन ने नताशा संग अलीबाग में 24 जनवरी को शादी रचाई। इस शादी में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और फिल्ममेकर करण जौहर भी नजर आए। मनीष मल्होत्रा वरुण धवन की फैमिली के बहुत क्लोज हैं। उन्होंने ही इस शादी के लिए ज्यादातर परिवारवालों के कपड़े डिजाइन किए। अब मनीष मल्होत्रा ने वरुण धवन की शादी की अनदेखी फोटोज और वीडियो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वरुण धवन और नताशा दलाल की हल्दी, मेहंदी और वरमाला तक की सभी फोटोज।

वरुण धवन और नताशा दलाल का परिवार अब अलीबाग से मुंबई घर वापस लौट चुका है। अब सभी की नजरें वरुण धवन के हनीमून पर है कि वह हनीमून मनाने कहां जाते हैं। कहा जा रहा था कि वह तुर्की में जा सकते हैं लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि वह भेड़िया फिल्म के चलते हनीमून मनाने नहीं जा पाएंगे। वह अब अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में जुट जाएंगे। वहीं नताशा दलाल भी अपने काम को संभालेंगी। खैर इन सभी खबरों के बीच अभी भी फैंस वरुण और नताशा की शादी की एल्बम को खूब देखना पसंद कर रहा है।

वरुण धवन की हल्दी

वरुण धवन की हल्दी

हल्दी सेरेमनी में वरुण धवन कुछ इस अंदाज में पोज देते नजर आए थे। काला चश्मा और पीले रंग में डूबे दिखे थे। शादी में भी उनका कूल अंदाज दर्शकों को देखने को मिला था।

वरुण नताशा मेंहदी सेरेमनी

वरुण नताशा मेंहदी सेरेमनी

ये तस्वीरें वरुण नताशा की मेंहदी सेरेमनी से है। जब वरुण धवन होने वाली पत्नी नताशा को चूमते नजर आए थे।

दुल्हन को लेने बाइक पर पहुंचे थे वरुण धवन

दुल्हन को लेने बाइक पर पहुंचे थे वरुण धवन

वरुण धवन ने शादी में बिल्कुल फिल्मी अंदाज में एंट्री की थी। वह शादी में बाइक पर पहुंचे थे।

वरमाला में ऐसे कैप्चर हुए वरुण नताशा

वरमाला में ऐसे कैप्चर हुए वरुण नताशा

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में वरमाला कुछ इस अंदाज में हुई। जहां वरुण धवन को परिवारवालों ने गोदी में उठा लिया और पति की गले में वरमाला डालने के लिए नताशा इस तरह बेकरार नजर आई थीं।

शादी के बाद दोनों ने ऐसे दिए पोज

शादी के बाद दोनों ने ऐसे दिए पोज

वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बाद एक दूसरे के साथ इस अंदाज में मीडिया से रूबरू हुए। दोनों ने फैंस का शुक्रिया कहा।

वरुण धवन की फैमिली

वरुण धवन की फैमिली

मनीष मल्होत्रा ने अनदेखी वीडियो शेयर की। जिसमें वरुण धवन की फैमिली भी नजर आई। ये डेविड धवन और वरुण धवन की मां हैं।

वरुण धवन की मां शादी मं ऐसे नजर आईं

वरुण धवन की मां शादी मं ऐसे नजर आईं

मनीष मल्होत्रा के आउटफिट्स में वरुण धवन की मां करुणा धवन नजर आईं। शादी के फंक्शन में कुछ इस अंदाज में वह पोज मारती दिखीं।

शादी के फंक्शन

शादी के फंक्शन

वरुण धवन और नताशा की शादी के सभी फंक्शन अलीबाग के दे मैंशन में हुए। जहां परिवारवाले साथ में ऐसे एन्जॉय करते दिखे।

वरुण धवन के पिता डेविड धवन

वरुण धवन के पिता डेविड धवन

वरुण धवन के पिता डेविड धवन बेटे की शादी में फुल टशन में नजर आए। उन्होंने एकदम अलग स्टाइल के आउटफिट्स कैरी किए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X