STAR effect: आमिर खान के एक घंटे की कीमत 2 करोड़!

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान यूं तो ब्लॉकबस्टर फिल्में और पैसों के लिए कुछ नहीं करते, लेकिन ये दोनों की चीजें उनके पीछे झक मार कर भागती हैं। जी हां, फिल्मों के लिए करोड़ों रूपए लेना तो समझ आता है, लेकिन क्या आपको पता है कि आमिर खान और उनकी पत्नी को एक विज्ञापन शूट करने के दो करोड़ रूपए का ऑफर दिया गया।

aamir khan

आंखें आश्चर्य से फटी रह जाने वाली बात यह है कि इस विज्ञापन की शूटिंग कोई एक या दो दिन नहीं, बल्कि सिर्फ एक घंटे के लिए चलेगी। आपको बता दें, आमिर खान और उनकी निर्देशक पत्नी किरण राव को एक घरेलू उत्पाद के विज्ञापन का ऑफर दिया गया है। जिसके लिए दोनों को 2 करोड़ रुपये ऑफर किए गए हैं।

बहरहाल, इस बात तो सभी वाकिफ हैं कि आमिर उन सितारों में से एक हैं जिन्हें विज्ञापनों के लिए सबसे ज्यादा रकम दी जाती है। लेकिन महज एक घंटे के लिए दो करोड़ रूपए! आपको बता दें, इस उत्पाद के निर्माताओं को लगता है कि उनके साथ विज्ञापन में किरण का होना नयापन लाएगा।'

पढ़ें- आमिर की फिल्में और कंट्रोवर्सी

आमिर खान और किरण राव से पहले भी कई बॉलीवुड सितारे हैं जो विज्ञापन में अपने जीवनसाथ के साथ आ चुके हैं। शाहरूख खान- गौरी, अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या राय, सैफ अली खान- करीना कपूर खान समेत अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को भी हम विज्ञापनों में साथ देख चुके हैं। और दर्शकों ने इन्हें काफी पसंद भी किया है।

बहरहाल, उम्मीद की जा सकती है कि आमिर खान और किरण को भी लोग विज्ञापन में साथ देखने को उत्सुक होगें। वहीं, आपको बता दें, इस वक्त आमिर अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लगे हैं। इस साल उनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X