ALERT: सलमान खान के फेवरिट डाइरेक्टर.. कर रहे हैं आमिर की तारीफ पर तारीफ!
[बॉलीवुड न्यूज] जी हां, हम बात कर रहे हैं निर्देशक कबीर खान की। हाल ही में कबीर खान ने एक इवेंट के दौरान कहा कि, आमिर खान बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनके उन्हें प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा, 'आमिर ऐसे स्टार हैं, जिनसे मुझे काफी उम्मीद है.. वह बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार में से एक हैं..'
इतना ही नहीं, बल्कि कबीर खान ने आमिर की तारीफ करते हुए कहा, 'आमिर अपने फिल्मों के माध्यम से कई सामाजिक मुद्दों को सामने रखते हैं.. और उन पर बातें भी करते हैं.. मुझे उनका नजरिया काफी पसंद है.. आमिर अपने काम के प्रति वफादार हैं..'
RUMOUR: 'बजरंगी भाईजान 2'.. फिर से बनेगी सलमान- नवाज की जोड़ी!
हम्मम.. वैसे अभी तक कबीर खान ने आमिर के साथ एक भी फिल्म नहीं की है। लेकिन पिछले साल जब अहिष्णुता का मुद्दा उठा था, तो कबीर खान ने मिस्टर परफेक्शनिस्ट का काफी साथ दिया था।
फिल्मों की बात करें तो कबीर खान की बजरंगी भाईजान का सीक्वल काफी चर्चा में है। हाल ही में कबीर खान को सलमान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ पार्टी करते देखा गया, जिससे इस सीक्वल की खबर को और हवा मिल गई।
बहरहाल, बजरंगी भाईजान 2 का तो नहीं पता, लेकिन यहां देखें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications


