अपनी फिल्मों के फैन आमिर खान!

जब मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान से उनकी पसंदीदा फिल्म को बारे में पूछा गया तो आमिर का जवाब था कि उन्हें सिर्फ अपनी फिल्में पसंद आती हैं। इसकी वजह पूछने पर आमिर ने बताया उनकी फिल्मों में यूनिवर्सल अपील होती है यानी वो सिर्फ कुछ दर्शकों को ध्यान में रखकर फिल्म नहीं बताते बल्कि आम दर्शक के लिए बनाते हैं।
पढ़ें आमिर-शाहरुख दूर हुए शिकवे गिले
आमिर का मानना है कि दूसरे निर्देशक इस बात पर फोकस नहीं करते। आमिर का कहना है, ''लगान, तारे ज़मीं पर और थ्री इडियट्स जैसी मेरी फिल्में मुझे इसलिए बेहद पसंद हैं क्योंकि इन फिल्मों का दर्शक आम आदमी है। ऐसे बहुत सारे निर्देशक हैं जो सिर्फ मल्टीप्लेक्स के दर्शकों के लिए फिल्में बनाते हैं। राजू हिरानी एक ऐसे निर्देशक हैं जो आम आदमी के लिए फिल्में बनाते हैं और उनकी फिल्में मुझे बेहद पसंद हैं। ''
आमिर खान की होम प्रोडक्शन फिल्म पीपली लाईव अगले महीने प्रदर्शित होने वाली है। ये फिल्म देश के कई कोनों में आत्महत्या कर रहे किसानों की मौत पर हो रही राजनीति और उस पर मीडिया की रिपोर्टिंग के ऊपर एक व्यंग है।
आमिर कहते हैं, ''इंडिया और भारत में अंतर आसानी से देखा जा सकता है। अगर मैं हॉलीवुड में अपना करियर बनाने चला जाऊं तो मैं अपने लोगों और मुंबई से कटा हुआ महसूस करूंगा, जो मैं नहीं चाहता। ग्रामीण भारत आज भी फिल्मकारों के कैमरे और कहानियों से गायब है।''
पढ़ें बॉलीवुड की पावर लिस्ट में सबसे ऊपर आमिर
आमिर की अगली फिल्म धोबी घाट है जिसे उनकी पत्नी किरण राव ने निर्देशित किया है। ये किरण राव के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है और आमिर इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखेंगे।
'धोबी घाट' के बारे में भी आमिर दिलचस्प किस्सा सुनाते हैं, आमिर का कहना है ''लोग मुझे परफेक्शनिस्ट कहते हैं मगर किरण की फिल्म में रोल पाना मेरे लिए कोई आसान काम नहीं था। किरण ने इस फिल्म के लिए पहले मेरा ऑडिशन लिया। वो जानना चाहती थीं कि रोल मुझे सूट करेगा या नहीं और उसके बाद ही अपनी फिल्म में मुझे कास्ट किया।''


Click it and Unblock the Notifications











