बॉलीवुड की पावर लिस्ट में सबसे ऊपर आमिर

By नेहा नौटियाल

Aamir Khan
इन दिनों बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की तूती बोल रही है। हाल में जारी हुई 'फिल्म फेयर' मैगजीन की 'पावर लिस्ट' में आमिर लगातार तीसरे साल पहले नम्बर पर हैं। पावर के इस खेल में बॉलीवुड में इक्का माने जाने वाले आमिर ने इस साल भी अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी बादशाह खान से बाजी मारी है।

सफल कारोबारी आमिर

पिछले तीन सालों में आमिर की तीन सुपरहिट फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई का रिकार्ड कायम किया है। साल 2007 में आई 'तारे जमीं पर', 2008 में 'गजनी' और 2009 में आई '3 इडियट्स' ने कुल मिलाकर 825 करोड़ का कारोबार किया है। पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई '3 इडियट्स' अभी तक 375 करोड़ से ऊपर का कारोबार कर चुकी है।

ये फिल्म बॉलीवुड के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। बॉलीवुड के बादशाह किंग खान का जलवा फिर भी बरकरार है। 2009 में शाहरुख की कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई। शाहरुख पिछले साल रिलीज हुई दो फ्लॉप फिल्मों 'बिल्लू बारबर' और 'दूल्हा मिल गया' में छोटे से रोल में नजर आए।

बॉलीवुड का बादशाह

इन फ्लॉप फिल्मों के बावजूद पिछले तीन साल से शाहरुख से इस लिस्ट में नम्बर दो के पायदान पर मजबूती से टिके हैं। दरअसल शाहरुख की मार्केट वैल्यू बहुत ज्यादा है। इसकी दूसरी बड़ी वजह ये भी है कि उनकी फिल्में ओवसीज़ मार्केट में रिलीज होने के कारण शाहरुख के चाहने वाले दुनिया के हर कोने में मौजूद हैं।

चमत्कारी निर्देशक राजू हिरानी

बॉलीवुड के चमत्कारी निर्देशक राजकुमार हिरानी दर्शकों को जादू की झप्पी देने और गांधीगिरी याद दिलाने के बाद 2009 की सुपरहिट फिल्म '3 इडि्यट्स' के साथ इस लिस्ट में हैं नम्बर तीन पर। पिछले चार सालों में रिलीज हुई राजू हिरानी की तीन फिल्में 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', 'लगे रहो मुन्नाभाई' और 'थ्री इडियट्स' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का धमाल मचाया है। राजू हिरानी के 'थ्री इडियट्स' ने तीसरे नम्बर के प्रमुख दावेदारों मसलन यश चोपड़ा, आदित्य चोपड़ा और करण जौहर को पीछे खिसका दिया।

संगीत का जादूगर

संगीत के जादूगर और भारत को पहला ऑस्कर दिलाने वाले ए आर रहमान इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। रहमान 2008 में पावर के इस खेल में आठवीं पोजीशन पर थे। खूबसूरत लोकेशनस और मंहगी फिल्मों के फिल्मकार करण जौहर इस सूची में पांचवें नम्बर पर मौजूद हैं। हालांकि करण ने पिछले साल कोई फिल्म निर्देशित नहीं की मगर उनके प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'वेक अप सिड' ने दर्शकों और आलोचकों की खूब वाह वाही लूटी।

लिस्ट से गायब कॉमेडी किंग अक्षय

साल 2008 में तीसरे पायदान पर रहने वाले यशराज चोपड़ा इस साल सूची में तीसरे नम्बर से खिसक कर छटवें नम्बर पर पहुंच गए हैं। बॉक्स ऑफिस को सबसे हिट फिल्में देने के कारण आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने इस सूची में सातवें नम्बर पर जगह बनाई है। बॉलीवुड के एक्शन हीरो से कॉमेडी किंग बने अक्षय कुमार इस साल की पावर लिस्ट से गायब हैं। साल 2008 में वो यहां सातवें नम्बर पर मौजूद थे।

विज्ञापनों की धनी बेबो को कैटरीना से कड़ी टक्कर

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर पिछले कई सालों ले फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद इस पावर लिस्ट में आठवें नम्बर पर डटी हुई हैं। साल 2009 में करीना की एक ही फिल्म सुपहिट रही वो थी 'थ्री इडियट्स'। ढेर सारे ब्रांड का प्रचार करने की बदौलत करीना इस सूची में शुमार हैं। मगर करीना को टक्कर देने के लिए इस लिस्ट में दसवें नम्बर पर मौजूद हैं बॉलीवुड की हॉट बाला कैटरीना कैफ। अपनी हिट फिल्मों और बढ़ती मार्केट वैल्यू के चलते अगले साल कैटरीना करीना को कड़ी टक्कर दे सकती हैं।

बॉलीवुड के ग्रीक गॉ़ड

अब बात नम्बर नौ की, इस साल नवें नम्बर पर मौजूद हैं बॉलीवुड के ग्रीक गॉड यानी रितिक रोशन। रितिक रोशन पिछले साल आई फिल्म 'लक बाय चांस' में एक छोटी भूमिका में दिखे थे। मगर उनके इंटरनेशनल लुक्स उनकी सबसे बड़ी खूबी हैं। जिसकी वजह से भारत में विदेशी कंपनियों के विज्ञापनों के लिए रितिक सबसे बेहतरीन चेहरा माने जाते हैं और यही वजह है कि फ्लॉप फिल्मों के बावजूद रितिक इस पावर सूची में शामिल हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X