..................... Aamir Khan helps Sanjay Dutt finish P.K. on time | आमिर ने संजय की राह आसान की - Hindi Filmibeat

आमिर ने संजय की राह आसान की

बॉलीवुड के चहेते अभिेनेता संजय दत्त के साथ पूरा बॉलीवुड खड़ा है लेकिन कानून के आगे बेचारा बेबस है, जिसके कारण चाहकर भी वो संजू बाबा की मदद नहीं कर पा रहा है। इसलिेए फिल्मी सितारे और संजू के दोस्तों से जो कुछ भी बन पा रहा है, वो संजू बाबा के लिए कर रहे हैं। संजय दत्त की मदद को आगे आये हैं अभिनेता आमिर खान। जिनके साथ पीके फिल्म में संजय दत्त रोल कर रहे हैं।

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के निर्माता आमिर खान हैं, उन्होंने फिल्म की शूटिंग इस तरह से तय की ताकी संजय दत्त अपने हिस्से की सारी शूंटिंग जल्दी-जल्दी और आसानी से निपटा लें। ताकी 18 अप्रैल से पहले-पहले संजय दत्त अपने काम से मुक्त हो जायें। मालूम हो कि संजय दत्त 18 अप्रैल को सरेंडर करने वाले हैं।

गम और संकट की इस घड़ी में संजय दत्त के साथ उनका पूरा परिवार खड़ा है। संजय दत्त ने सुप्रीम कोर्ट की सजा के बाद एक भी नये प्रोजेक्ट में हाथ नहीं लगा रहे हैं और वो नयी फिल्में जिसकी शूटिंग उन्होंने शुरू नहीं की है, को भी मना कर दिया है। जिसमें घनचक्कर जैसी बड़ी फिल्में भी शामिल हैं।

संजय दत्त के साथ पूरा बॉलीवुड एक साथ खड़ा है और उनके लिए दया की गुहार लगा रहा है लेकिन कानून के पंडितों का कहना है कि संजू बाबा को माफी मिलना न्यायसंगत नहीं है। फिलहाल अब संजय दत्त को कोई करिश्मा ही बचा सकता है। संजय दत्त पर इस समय निर्माताओं का करोड़ो का पैसा लगा है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने संजय दत्त को अवैध हथियार रखने के जुर्म में पांच साल की सजा सुनायी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X