रजनीकांत नहीं आमिर करेंगे रोबोट - 2!
रोबोट फिल्म याद है आपको जिसमें मेकअप में ढंके रजनी अन्ना ऐश्वर्या राय के साथ किलिमिंजारो - मोहनजोदाड़ो गाते हैं। हां हां वहीं फिल्म जिसके बाद रजनी जोक्स की सुनामी आई थी और देश ने खूब इंजॉय किया था। तो बात ये है कि रजनी अन्ना की जगह अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान लेने जा रहे हैं।
2010 में आई ये साइंस फिक्शन फिल्म एक थ्रिलर थी जिसके डायरेक्टर थे सुपरहिट तमिल फिल्में देने वाले शंकर। फिल्म में रजनीकांत थे तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करना ही बेकार है। किसी ने गिनने की मेहनत ही नहीं की। ताज़ा खबरों पर यकीन करें तो शंकर ने रोबोट के सीक्वल के लिए आमिर खान को अप्रोच किया है। और अगर इन्हीं खबरों पर पूरा भरोसा किया जाए तो आमिर ने हां भी कर दी है।
पढ़िए: Aaiilla... सल्लू भाई और चीची भाई वापस से पार्टनर
आमिर परफेक्शनिस्ट माने जाते हैं, किसी भी फिल्म को हां करने से पहले वो पूरी स्क्रिप्ट पढ़ते हैं और फिर हां करते हैं। इसका मतलब है कि रोबोट 2 की कहानी पूरी तरह से तैयार हैं। तो आप तैयार हैं आमिर को इस सीक्वल में देखने के लिए!


Click it and Unblock the Notifications












