आमिर की फेवरिट एक्ट्रेस लिस्ट में नहीं हैं अनुष्का शर्मा!!!
आमिर खान परफेक्शनिस्ट हैं ये तो हम सब जानते हैं पर उनका दिमाग चाचा चौधरी से भी तेज़ चलता है और वो उतनी ही चालाकी से सिचुएशन से निकलते हैं। इसका अंदाज़ा तो कोई नहीं लगा सकता। बात हो रही है आमिर की हाज़िर जवाबी की।
एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इंडस्ट्री में कोई मिस परफेक्शनिस्ट लगती है। आमिर के जवाब से चौंकिएगा मत। उन्होंने दो टूक जवाब दिया - हां। इंडस्ट्री में एक हीरोइन ऐसी है जिसके काम के कायल हैं आमिर खान। लेकिन कौन है वो लड़की इस बात का खुलासा आमिर ने नहीं किया।
आमिर ने साफ कहा कि अगर मैंने नाम ले लिया तो मेरी सारी हीरोइनें मुझसे नाराज़ हो जाएंगी। पर हमारा तो बहुत मन था ये जानने का कि आखिर आमिर खान की मिस परफेक्शनिस्ट कौन हैं। अब गेस करने पर जो नाम सामने आते हैं वो हैं दीपिका, आलिया, परिणीति, कंगना। अनुष्का शर्मा अगर इस लिस्ट में होतीं तो आमिर ये न कहते कि मेरी हीरोइनें नाराज़ हो जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications