एक नहीं, दो नहीं, आमिर को पड़ी पूरी 11 लात!
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपने परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं। लिहाजा, जब तक कोई सीन परफेक्ट न बन जाए, तब तक उन्हें चैन कैसे मिलेगा। इसी का ताजा उदाहरण है जब एक सीन को परफेक्ट बनाने के लिए आमिर खान को एक नहीं, दो नहीं बल्कि पूरे ग्यारह लात खानी पड़ी थी।
जी हां, हम बात कर रहे हैं राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित आमिर खान की आगामी फिल्म पीके की। इसकी एक सीन में आमिर को एक नाई (अजय नरवाल) से लात खानी थी। इस सीन को कई टेक दिये गये तब ये फाइनल हुआ। इसलिए आमिर के पास लात खाने के सिवा कोई चारा न था।
दरअसल, लात मारने वाला सीन ऐसा है कि आमिर नाई का पायजामा पीछे से खींचते है और वे आमिर को लात मारते है और लाइन में बैठे एक के बाद एक सभी गिर जाते है। यह सीन फिल्म के टीजर में भी दिखाया गया है। जिसने दर्शकों को हंसने पर मजबूर दिया है।
आपको बता दें, टीजर में आमिर नटखट और लगातर पान खाते हुए नजर आ रहें है। लिहाजा, इसके लिए आमिर ने 100 से भी ज्यादा पान खाए थे। पान खाने के बारे में पूछने पर आमिर ने कहा कि,' मैं इसका आदी नहीं हूं लेकिन सीन को परफेक्ट बनाने के मुझे ऐसा करना था। सेट के सामने हमने एक पानवाले को बुलाया था।'
गौरतलब है कि, आमिर अपनी आगामी फिल्म 'पीके' को लेकर खासा उत्साहित है। इस फिल्म में आमिर के साथ अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में है। वैसे शूटिंग से जुड़ी बातों को जानकर यह कहना तो बनता है कि, मान गए आमिर। परफेक्शन के लिए इतने लात खाना सबसे बस की बात नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
