आखिर आमिर खान न्यूड होकर साबित क्या करना चाहते हैं?
आखिर आमिर खान न्यूड होकर साबित क्या करना चाहते हैं?
आमिर खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'पीके' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है जिसे देखकर हर कोई शाक़्ड हो गया है। पोस्टर में आमिर खान पूरी तरह से न्यूड हैं और अपने प्राईवेट पार्ट को एक रेडियो से छुपाये हुए हैं।
'पीके' एक पागल व्यक्ति की कहानी है जो भगवान को खोजता है
ठीक है अपने रोल को सजीव करने के लिए आमिर खान बड़ी मेहनत करते हैं लेकिन अभिनय के इस दौर पर इस तरह का काम करना अपने आप में हैरतअंगेज है। आम तौर नवोदित कलाकार हिट होने के लिए और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए इस तरह से न्यूड और वल्गर सींस देते हैं लेकिन आमिर खान ने ऐसा किया है इसलिए यह बात लोगों के बीच में चर्चा का विषय बन गई है।
पीके में आमिर बोलेंगे भोजपुरी
उनकी पिछली रिलीज मूवी धूम 3 थी जिसने 400 करो़ड़ कमाये हैं। उनकी डिमांड लगातार बनी हुई हैं। वो सलमान-शाहरूख को लगातार औऱ कड़ी टक्कर दे रहे हैं। तो फिर इस तरह से वो काम करके खुद को क्या साबित करना चाहते हैं।
मालूम हो कि 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके में आमिर खान के साथ अनु्ष्का शर्मा की जोड़ी हैं। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त भी नजर आयेंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म एक पागल व्यक्ति की कहानी है जो कि भगवान की खोज कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
