दीपिका और कंगना से इंप्रेस हुए आमिर खान
एक तरफ जहां बॉलिवुड की कुछ एक्ट्रेसेस खानों को साइड करके अपनी एक अलग पहचान बनाने में लगी हुई हैं वहीं बॉलिवुड के टॉप खान्स इन एक्ट्रेसेस के काम से काफी प्रभावित नज़र आ रहे हैं। हाल ही में आमिर खान ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो पीकू और इस हफ्ते रिलीज होने वाली तनु वेड्स मनु रिटरन्स देखने को काफी उत्सुक हैं।
आमिर खान ने कहा "मैं पीकू देखने को काफी उत्सुक हूं। अभी तक देखी नहीं है लेकिन काफी सुना है फिल्म के बारे में। दूसरी फिल्म है तनु वेड्स मनु रिटर्न्स। इस फिल्म के ट्रेलर में कंगना रनौत का हरियाणवी लुक मुझे बहुत पसंद आया। फिल्म जरुर देखना चाहूंगा।"
इस साल आमिर खान को बॉक्स ऑफिस का कोई डर नहीं क्योंकि उनकी फिल्म दंगल अगले साल 2016 में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में आमिर दूसरे सितारों की फिल्मों को लेकर ही अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। फिल्हाल आमिर के फैंस तो इस साल निराश ही रहेंगे।
खैर दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत के लिए तो ये खुशखबरी की बात है कि वो भले ही आमिर खान के साथ अभी तक स्क्रीन शेयर ना कर सकी हूं लेकिन बॉलिवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को उनका काम तो काफी इंप्रेस कर गया है।


Click it and Unblock the Notifications
