Revealed ये होगा तनु वेड्स मनु रिटर्न्स का अंत!
चार साल पहले रिलीज हुई तनु वेड्स मनु फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। तनुजा चंद्रा और मनु की प्रेम कहानी ने लोगों के दिलों को जीत लिया। 2015 में एक बार फिर से तनुजा त्रिवेदी और मनोज शर्मा की प्रेम कहानी दर्शकों को लुभाने आ रही है। पिछली बार तो फिल्म का अंत बहुत ही खुशीभरा था लेकिन इस बार फिल्म के ट्रेलर को देखकर लोगों को ये शक हो रहा है कि कहीं इस प्रेम कहानी को कुछ मॉर्डन लुक ना दिया गया हो।
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है और फिल्म के ट्रेलर के अनुसार तनुजा और मनोज की शादी के इतने साल बाद दोनों एक दूसरे से बोर हो चुके हैं और एक दूसरे में कमियां निकाल रहे हैं। इसी दौरान मनोज को किसी दूसरी लड़की से प्यार हो गया है जो कि तनुजा की हमशक्ल है।
तो आइये जानते हैं कि क्या हो सकता है तनु वेड्स मनु रिटर्न्स का अंत


Click it and Unblock the Notifications