आमिर की दीपावली पार्टी में शामिल हुईं प्रियंका, सलमान नदारद!
प्रियंका चोपड़ा के अलावा पार्टी में अनुष्का शर्मा और नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी नजर आए। प्रियंका चोपडा़ ने ग्रीन कलर की साड़ी में पार्टी में रौनक बढ़ा दी और साथ ही अनुष्का चोपडा़ की पीले रंग की खूबसरत साड़ी काफी हटकर नज़र आई। साथ ही जैकी श्रॉफ भी अपनी पत्नी और अपनी बेटी के साथ इस पार्टी की रौनक बढ़ाने पहुंचे। इसके अलावा विद्या बालन भी अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ नज़र आईं। आमिर खान की दीवाली पार्टी उनके पाली हिल पर स्थित बगंले पर नहीं हुई क्योकिं इस समय वहां पर रिनोवेशन चल रहा है। आमिर ने अपने कार्टर रोड पर किराये पर लिये गये घर में पार्टी रखी थी और सभी सितारे वहां पर एकत्रित हुए थे।
आमिर की पार्टी में हालांकि सभी बड़े सितारे शामिल हुए थे लेकिन एक बड़ी कमी रह गयी थी और वो कमी थी सलमान खान की। सलमान खान आमिर खान के बहुत करीबी दोस्त हैं और वो इस पार्टी की गेस्ट लिस्ट में भी शामिल थे। लेकिन अफसोस दीवाली के दिन काफी व्यस्त होने के चलते सलमान खान अपने दोस्त आमिर की पार्टी में शामिल ना हो सके। लेकिन सलमान ने अपनी तरफ से आमिर की दीपावली की शुभकामनाएं जरुर दीं।


Click it and Unblock the Notifications












