आमिर खान की दीपावली पार्टी पर नहीं पहुंचे सलमान, देखें तस्वीरें!

बॉलीवुड में दीपावली काफी धूमधाम से मनाई गयी। अमिताभ बच्चन, आदित्य चोपड़ा, अनिलकपूर, बिपाशा बासु और सोहेल खान के अलावा आमिर खान के घर में भी दीवाली की पार्टी धूमधाम से मनाई गयी। आमिर खान के घर पर उनके परिवार के अलावा उनके बॉलीवुड के कई सारे करीबी दोस्त भी शामिल हुए। आमिर खान ने दीवाली की पार्टी 3 नवंबर की शाम को ही रखी। हालांकि बच्चन फैमिली की दीपावली पार्टी एक दिन पहले यानी 2 नवंबर को ही रखी गयी थी। आमिर खान ने पार्टी के दौरान काफी मस्ती की और कई सारे पटाखे भी जलाए.

आमिर खान की दीपावली पार्टी पाली हिल पर स्थित उनके घर पर नहीं बल्कि उनके नये घर पर रखी गयी थी। क्योंकि पाली हिल पर स्थित उनके घर का रिनोवेशन चल रहा है। आमिर खान आजकल कार्टर रोड पर किराए पर लिये गये दो फ्लोर के अपार्टमेंट में अपने परिवार के घर पर रह रहे हैं। आमिर खान के घर की पार्टी की गेस्ट लिस्ट में अनुष्का शर्मा, उनकी धूम 3 की को-स्टार कैटरीना कैफ, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, अभिषेक बच्चन, प्रिंयका चोपड़ा, सिद्धार्थ रॉय कपूर और विद्या बालन, सलमान खान और राजू हिरानी भी शामिल थे।

आमिर खान के करीबी दोस्त सलमान खान भी इस पार्टी की गेस्ट लिस्ट मे शामिल थे। लेकिन सलमान खान इतने ज्यादा व्यस्त थे कि वो आमिर खान की पार्टी में शामिल ना हो सके। वैसे आमिर खान भी अपनी फिल्म धूम 3 को लेकर इस साल काफी व्यस्त थे और उम्मीद है कि आमिर खान के लिए ये दीवाली ढ़ेर सारी खुशियां और सफलता लेकर आए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X