..................... Aamir Khan's 'Dhoom 3' satellite rights sold for 75 crore! - Hindi Filmibeat

'धूम 3' की रिलीज से पहले ही आमिर ने शाहरूख को हराया

बॉलीवुड के तीन खान यानी आमिर , शाहरूख और सलमान कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते हैं जिसकी वजह से हंगामा होता ही रहता है। जहां शाहरूख की चेन्नई एक्सप्रेस बॉक्सऑफिस पर फूल स्पीड के साथ दौड़ रही हैं वहीं दूसरी ओर आमिर खान की मोस्टअवेटड फिल्म धूम 3 ने रिलीज से पहले ही हंगामा मचा दिया है।

यशराज बैनर के अंदर बनी इस फिल्म के राईटस सोनी टीवी चैनल को 75 करोड़ में बेचे गये हैं जो कि टीवी के इतिहास में पहली बार हुआ है। इससे पहले शाहरूख की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के सेटेलाईट राइट्स 48 करोड़ और सलमान की 'दबंग-2' के राइट्स 45 करोड़ रुपये में बिके थे।

खैर प्रोडक्शन कंपनी ने तो अपना काम कर दिया है देखते हैं फिल्म बॉक्सऑफिस पर क्या कमाल करती है? कहना गलत ना होगा कि फिल्म से लोगों को उम्मीदें बहुत हैं।

गौरतलब है कि धूम 3 में आमिर खलनायक की भूमिका में हैं। 'धूम 3' 2004 में आई फिल्म 'धूम' का तीसरा संस्करण है। 'धूम' में अभिनेता जॉन अब्राहम खलनायक की भूमिका में थे, जबकि 'धूम 2' में खलनायक की भूमिका अभिनेता रितिक रोशन ने निभाई थी। फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य हैं फिल्म में आमिर खान के अलावा अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ और उदय चोपड़ा भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X