..................... Aamir Khan's Dhoom 3 Gets Overwhelming Response At Box Office - Hindi Filmibeat

पहले ही दिन आमिर की 'धूम 3' ने शाहरूख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' को हरा दिया

साल की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'धूम 3' ने पहले दिन घरेलू सिनेमाघरों में ऐतिहासिक ओपनिंग की है। बिजनेस पंडितों के मुताबिक फिल्म ने पहले ही दिन 35 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

शुक्रवार को 4500 स्क्रीन पर रिलीज हुई फिल्म 'धूम 3' हिंदी, तेलगू और तमिल में पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग की है। एक बार फिर से आमिर खान मेनिया लोगों के सिर चढ़कर बोला और फिल्म की एडंवास बुकिंग ने ही फिल्म को पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग दी है। जो अपने आप में काफी अच्छी बात है।

आपको जानकर हैरत होगी कि फिल्म धूम 3 ने अपने पहले कलेक्शन में ही शाहरूख खान की चेन्नई एक्सप्रेस के कलेक्शन को बीट कर दिया है। शाहरूख की फिल्म ने पहले दिन 33.12 करोड़ कमाये थे लेकिन आमिर खान की फिल्म पहले ही दिन शाहरूख से आगे निकल गयी।

फिल्म का फीडबैक भी काफी अच्छा है लेकिन अभी से आमिर खान की फिल्म धूम 3 के लिए कुछ भी कहना थोड़ा जल्दबाजी होगी लेकिन जिस तरह से फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर शुरूआत की है उससे तो अंदाजा यही लगता है कि धूम 3 साल 2013 के सारे रिकार्ड ध्वस्त कर देगी।

मालूम हो कि 20 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'धूम 3' में आमिर खान, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और कैटरीना कैफ है। एक्शन औऱ रोमांच से भरी फिल्म 'धूम 3' के डायरेक्टर विष्णु आचार्य और निर्माता आदित्य चोपड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X