'धूम 3' देखकर निशब्द हुए अमिताभ-तेंदुलकर बताया बेहतरीन
आ़ज पर्दे पर साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक 'धूम 3' रिलीज हुई है। फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन हुआ है तो वहीं कहा जा रहा है कि फिल्म ने घरेलू सिनेमाघरों में आज अच्छी ओपनिंग हासिल की है। फिल्म के बारे में दर्शकों का फीड बैक क्या है यह तो कुछ समय बाद पता चलेगा लेकिन फिल्म के बारे में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की राय लगभग एक सी है।
दोनों ही महान लोगों ने फिल्म की जमकर तारीफ की है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में दोनों ही लोग खास तौर पर आमंत्रित थे। आमिर ने पहले ही फिल्म को सचिन को समर्पित किया है तो वहीं अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा है कि 'धूम 3' देखकर निशब्द हो गये हैं, आमिर, कैटरीना, अभिषेक और उदय की तारीफों के लिए शब्द ही नहीं बचे हैं।
फिल्म से लोगों को भी बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। भारत में फिल्म के टिकटों का वितरण इस तरह से है कि फिल्म जितना भी कमाये , वह मुनाफे में रहे। मालूम हो कि आज रिलीज फिल्म 'धूम 3' में आमिर खान, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और कैटरीना कैफ है। एक्शन औऱ रोमांच से भरी फिल्म 'धूम 3' के डायरेक्टर विष्णु आचार्य और निर्माता आदित्य चोपड़ा है।
आईये आपको तस्वीरों के जरिये दिखाते हैं कि कौन-कौन 'धूम 3' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचा...


Click it and Unblock the Notifications