आमिर खान को आखिर मिल गई अपनी बेटी.. हजारों में एक!
[गपशप] नीतेश तिवारी के निर्देशन में बन रही आमिर खान की फिल्म 'दंगल' की कास्ट आखिरकार पूरी हो गई। जी हां, खबरों की मानें तो आमिर खान को आखिरकार अपनी बेटियां मिल ही गई हैं। आमिर की यह फिल्म पहलवान महावीर फोगट की जिंदगी पर बनी है।
महावीर फोगट ने अपने घर में ही अखाड़ा बना लिया था, ताकि वे दोनों बेटियों गीता और बबिता कुमारी को कुश्ती सिखा पाएं। उनकी बेटी गीता ने साल 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता था, जबकि बबीता ने सिल्वर अपने नाम किया था।
''मुझे शाहरूख और आमिर खान जैसे रोल चाहिए''
ताजा खबर के अनुसार, फिल्म में इन दो बेटियों का किरदार निभाएंगी फातिमा शेख और सान्या मल्होत्रा। दोनों ही बिल्कुल नए चेहरे हैं, जो आमिर खान की बेटियां बनेंगी। बता दें, इन किरदारों के लिए आमिर खान ने 21 हजार से ज्यादा लड़कियों के ऑडिशन लिए थे। जिनमें से इन दो का चुनाव किया गया।
फातिमि मुंबई में रहती हैं और टीवी एवं फैशन शो में दिख चुकी हैं। जबकि सान्या दिल्ली की रहने वाली हैं और एक बेहतरीन बैले डांसर हैं।
नई एंट्री है....लेकिन मिल गई आमिर और ऋतिक की जगह!
बता दें, अफवाह थी कि आमिर खान की बेटियों के किरदार में कंगना रनौत और तापसी पन्नु का लॉक किया गया है। बहरहाल, वे सब महज अफवाह निकलीं। अब देखते हैं आमिर की फिल्म से करियर शुरू करने वाली फातिमा और सान्या को दर्शक कितना पसंद करते हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

