आमिर खान भी हुए कोरोना वायरस के शिकार, रुका लाल सिंह चड्ढा का शूट, हुए होम क्वारंटीन!
एक बार फिर से देश कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामले के बीच एक ऐसी खबर आई है जिससे इंडस्ट्री के फैंस काफी ज्यादा दुखी होने वाले हैं। इस बार इस वायरस ने एक सुपरस्टार को अपनी गिरफ्त में लिया है। जी हां खबर है कि सुपरस्टार आमिर खान का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद आमिर खान ने खुद को घर पर क्वारंटीन किया है। आमिर खान के स्पोक्सपर्सन ने कहा है कि.. 'आमिर खान कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं और वो होम क्वारंटीन हैं।
जो लोग भी हाल ही में अभिनेता के संपर्क में आए हैं वो वे अपना टेस्ट जरूर करवा लें। आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।' जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आमिर खान के फैंस लगातार पोस्ट कर रहे हैं और अपने चहीते सितारी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। इसके पहले भी कई ऐसे सितारे हैं जोकि इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद से अफरा तफरी का माहौल है।

कोरोना संक्रमित
हाल ही में खबरें आईं थीं कि सुपरस्टार रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली और मनोज बाजपेयी जैसे सितारे कोरोना संक्रमित हैं।

ज्यादा परेशान हैं
लेकिन आमिर खान की इस खबर के बाद लोग काफी ज्यादा परेशान हैं और फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार की तरफ देख रहे हैँ।

लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग
सुपरस्टार आमिर खान इस दौरान लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रहे थे लेकिन अब इस फिल्म को लेकर और भी देरी होना पूरी तरह से लाजमी है।

देरी होती रहती है
आमिर खान की ये फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होना है लेकिन किसी ना किसी कारण फिल्म की शूटिंग में देरी होती रहती है।

करीना कपूर खान
फिल्म में आमिर खान के साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं जो कि हाल ही में दूसरे बेटे की मां बनीं थीं।

काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं
निश्चित ही आमिर खान के फैंस उनकी वापसी को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और एक दमदार फिल्म को लेकर इंतजार में हैं।
डेब्यू से पहले शनाया कपूर का धमाका, इंस्टाग्राम पर पूरे किए इतने लाख फॉलोअर्स, फैंस को कहा शुक्रिया!


Click it and Unblock the Notifications