डेब्यू से पहले शनाया कपूर का धमाका, इंस्टाग्राम पर पूरे किए इतने लाख फॉलोअर्स, फैंस को कहा शुक्रिया!
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर इस समय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा छाई हुई हैं और हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जो कि उनके फैंस के लिए काफी शानदार साबित होने वाला है। दरअसल शनाया कपूर ने अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही कुछ ऐसा किया है जिसकी उम्मीद शायद ही किसी को होगी। दरअसल शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने 500k फॉलोअर्स पूरे किए हैं और उन्होने इसको लेकर एक पोस्ट किया है।
शनाया ने एक वीडियो साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी और अपने फैंस को शुक्रिया कहा है। शनाया ने लिखा है.. 'आपने प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत शुक्रिया। आप सभी लोग पहले दिन से मेरे साथ है। उन सभी से माफी मांगती हूं जिनको टैग नहीं कर पाई।' शनाया का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। शनाया कपूर अपने डेब्यू को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

शुरुआत करने वाली हैं
बता दें कि अभिनेत्री को लेकर हाल ही में करण जौहर ने ऐलान किया था धर्मा प्रोडक्शन से वो अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली हैं।

टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी
इस बात की जानकारी 22 मार्च को करण ने सोशल मीडिया के ज़रिए दी थी। फिल्ममेकर ने हाल ही में टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी शुरू की है, जिसे शनाया कपूर ने भी ज्वाइन किया है।

डीसीए स्क्वॉड
करण इसे डीसीए स्क्वॉड कहते हैं। शनाया के फोटोशूट की कुछ सेंसुअस तस्वीरों के साथ करण ने लिखा- डीसीए स्क्वॉड में स्वागत है शनाया।

धर्मा मूवीज़
इस जुलाई धर्मा मूवीज़ के साथ शुरू हो रहा तुम्हारा पहली फ़िल्म का सफ़र यादगार और रोमांचक होने वाला है।

फैंस काफी पसंद करते हैं
इस खबर से इतना तो तय है कि शनाया काफी दमदार अभिनेत्री बनकर सामने आएंगी और इस समय भी लोग उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैँ।


Click it and Unblock the Notifications