सब्जी नहीं बेंचते हैं 'गुलाम' एक्टर जावेद हैदर- Tik Tok वीडियो वायरल होने के बाद फैली थी अफवाह
आमिर खान की फिल्म 'गुलाम' में नजर आए मशहूर अभिनेता जावेद हैदर अचानक सुर्खियों में तब आ गए थे जब एक वी़डियो काफी तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो में जावेद सब्जी का ठेला लगाए नजर आ रहे थे और खबरें ये आईं थीं कि आर्थिक तंगी के चलते जावेद इस समय सब्जी ही बेंच रहे हैं। जावेद ने ये वीडियो चाइनीज एप टिक टॉक पर अपलोग किया था जो कि अब बैन हो चुका है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो निश्चित ही आपको काफी ज्यादा चौकाने वाली है क्योंकि जावेद ने एक बड़ा खुलासा कर डाला है।
गौरतलब है कि जावेद ने जब देखा कि ये खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है तो उन्होने ये बताया कि वो सब्जी नहीं बेंचते हैं बल्कि ये उन्होने एक टिक टॉक वीडियो के लिए किया था। जिसमें एक गाना भी बज रहा था.. 'दुनिया में रहना है तो काम कर प्यारे' इस वीडियो के सामने आने के बाद ये अफवाह शुरु हुई थी। ये वीडियो जब चर्चा में आया था जब डॉली बिंद्रा ने इसको ट्विटर पर शेयर करते हुए लिख डाला था कि..
बड़ी खबर- 'सूर्यवंशी' और '83 द फिल्म' सबसे पहले थिएटर्स में करेंगी धमाका- रिलीज डेट का ऐलान!


Click it and Unblock the Notifications