OUCH! कमबैक को तैयार यह KHAN.. लेकिन सलमान खान से ले लिया पंगा
[बॉलीवुड न्यूज] आमिर खान के भाई फैसल खान 'मेला' जैसी सुपरफ्लॉप देने के बाद एक बार फिर बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं। फैसल की इस फिल्म का नाम है 'मेंटल खान'। जी हां, तो सारी गड़बड़ फिल्म के नाम से ही शुरू हुई। बता दें, सलमान खान भी पहले अपनी फिल्म 'जय हो' का नाम 'मेंटल' ही रखने वाले थे।
लिहाजा, जब इस बारे में फैसल खान से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, सलमान यह नाम रखने वाले थे। लेकिन उनके पिता सलीम खान को नाम पसंद नहीं आया और सलमान ने फिल्म का नाम बदल लिया।
इतना ही नहीं, फैसल खान ने आगे कहा कि, 'सलमान खान ने डर कर अपनी फिल्म का नाम बदल लिया, वे अपनी फिल्म को मेंटल नहीं कहलाना चाहते थे। लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं है।' हम्मम.. उम्मीद है सलमान फैंस को फैसल की यह बात कतई पसंद नहीं आएगी।
बहरहाल, फैसल तो नहीं, यहां देखें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications













