DETAILS: इंतजार खत्म.. दो सुपरस्टार्स के साथ आ गई धमाकेदार फिल्म.. KHAN और....

By Neeti

यशराज फिल्म्स की अगली प्रोजेक्ट कहीं ना कहीं.. करण जौहर की शुद्धि बनती नजर आ रही थी। जी हां, हम फिल्म 'ठग' की बात कर रहे हैं। विजय कृष्णा आचार्य के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म अब धीरे धीरे सुर्खियों में छा रही है। बता दें, फिल्म को लेकर जितने भी आपके सवाल थे, एक साथ सबका जवाब दे दिया गया है।

जी हां, आमिर खान ने इस फिल्म के बारे में बताते हुए एक ट्विट किया है। जिसमें फिल्म से संबंधित सभी जानकारी है। सबसे पहली बात यह कि फिल्म का नाम 'ठग' नहीं.. बल्कि 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' है। हम्मम.. थोड़ा अजीब जरूर है, लेकिन संस्पेंस से भरा भी..

Aamir Khan

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान कई कारणों से पोस्टपोंड होती चली गई। यहां तक कह दिया गया था कि फिल्म अब डिब्बे में बंद हो जाएगी। लेकिन अब फिल्म का आना फाइनल है।

फिल्म में आमिर खान मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। उम्मीद है दंगल की शूटिंग खत्म होते ही आमिर इस फिल्म पर काम शुरु कर देंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरु कर दी जाएगी।

वहीं, आमिर खान के साथ फिल्म में अमिताभ बच्चन को भी लॉक किया गया है। बता दें, बिग बी ने एक बार फिल्म छोड़ दिया था। लेकिन आमिर के फाइनल होते ही बिग बी ने भी हरी झंडी दिखा दी।

गौरतलब है कि आमिर खान से पहले इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को फाइनल किया गया था। लेकिन ऋतिक फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव चाहते थे। साथ ही वह फिल्म के पोस्टपोंड होने से परेशान थे। लिहाजा, उन्होंने फिल्म छोड़ दिया।

फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान साल 2018 की दिवाली पर रिलीज होगी। बता दें, इसी डेट को ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 के लिए भी लॉक किया गया है। यानि की एक और टक्कर....

इससे पहले आमिर खान ने विजय कृष्णा आचर्या और यशराज बैनर के साथ फिल्म धूम 3 किया है। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

वहीं, अभी तक फिल्म की कहानी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। जबकि फिल्म की एक्ट्रेस भी फाइनल नहीं हैं। बता दें, जब फिल्म में ऋतिक थे, तो अफवाह थी कि यह फिल्म पाइरेट्स ऑफ कैरिबियन पर आधारित होगी..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X