बिग बी और आमिर के लिए बॉलीवुड BEST..हॉलीवुड को दिखाया ठेंगा..
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड प्रेमी यह जानकर जरूर खुश हो जाएंगे कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और महानायक अमिताभ बच्चन हॉलीवुड में काम करने को बिल्कुल भी इच्छुक नहीं हैं। जी हां, यह हम नहीं कह रहे, बल्कि विधु विनोद चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ब्रोकन हॉर्सेज के ट्रेलर लांच के दौरान अमिताभ- आमिर ने मीडिया से ये बातें कहीं।

अमिताभ बच्चन और आमिर खान ने मिलकर विधु विनोद चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर लांच किया। इसके बाद मीडिया से बातें करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी हॉलीवुड फिल्मों में काम करने की आकांक्षा नहीं हैं और वे हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम से काफी खुश और संतुष्ट हैं।
इस मौके पर बिग बी ने कहा कि, 'अगर मुझे एक हॉलीवुड और एक बॉलीवुड फिल्म में से किसी का चुनाव करना हो तो मैं हमेशा पहले भारतीय फिल्म को ही चुनूंगा।' आपको बता दें, अमिताभ बच्चन बाज लुहरमैन की 'द ग्रेट गैट्सबी' में गेस्ट एपियरेंस दे चुके हैं और यह उनकी अब तक की एकमात्र हॉलीवुड फिल्म है।
पढ़ें- आमिर की फिल्में और कंट्रोवर्सी
वहीं आमिर ने सीधे सीधे हॉलीवुड फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं होने की बात कही। उन्होंने बताया कि उनके पास हॉलीवुड से कई प्रस्ताव आए लेकिन कोई भी दिलचस्प नहीं था। आमिर ने कहा, 'भाषा कभी भी मेरे लिए कोई मुद्दा या समस्या नहीं रही। लेकिन कहानी या किरदार प्रभावी और दमदार होनी चाहिए।
इतना ही नहीं आमिर ने आगे कहा कि, 'मेरे देश से मेरा काफी गहरा रिश्ता है और यह हमेशा रहेगा। मैं हमेशा यहां काम करुंगा लेकिन अगर मुझे चीन या अमेरिका या जापान कही भी कुछ अच्छा काम मिला तो मैं काम कर सकता हूं लेकिन भावनात्मक रुप से मैं हमेशा यहीं हूं और यहीं काम करुंगा।'
अब जाहिर है अमिताभ बच्चन और आमिर खान की इन बातों से बॉलीवुड प्रेमियों के मन में जरूर लड्डू फूट रहे होंगे।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

