खुद को आमिर के लिए लकी मानती हैं करीना
एक बार फिर से करीना ने आमिर खान के कसीदे पढ़े हैं। 3 इडियट और तलाश की कामयाबी पर बोलते हुए करीना ने कहा कि मैं और आमिर खान एक-दूसरे के लिए लकी है। आमिर खान एक बेहतरीन इंसान और उम्दा अभिनेता हैं। मुझे खुशी है कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला और उम्मीद करती हूं कि आगे भी मिलता रहेगा। मेरे पति सैफ भी आमिर खान को जीनियस मानते हैं। आपको बताते चले सैफ ने आमिर के साथ फिल्म दिल चाहता है..में काम किया था जो कि एक बहुत बड़ी हिट थी।
करीना ने आमिर खान के यह कसीदे तलाश की सक्सेस पार्टी में पढ़े। करीना ने कहा कि वो सैफ के करियर और सैफ मेरे करियर से काफी खुश हैं। वैसे आपतो बता दें कि इससे पहले करीना ने सलमान खान के लिए कहा था कि बॉलीवुड में केवल एक ही टाइगर है और वो है सलमान खान। उन्होंने सलमान खान की तारीफ में एक से बढ़कर एक जुमले पढ़े थे खैर इस बार वो आमिर को जिनियस बता रही है। शायद यही करीना की खासियत हैं जो उनको लोगों से अलग करती है।
करीना ने यह भी कहा कि उन्हें तलाश फिल्म का गाना..तुम बिन मोरा जिया लागे ना... वाला काफी पसंद है। उन्हे तलाश करते हुए काफी मजा आया वो आगे भी मौका मिलने पर ऐसी ही फिल्में करती रहेंगी।

Click it and Unblock the Notifications












