Pictures: करीना को रिस्क लेने में मजा आता है
बॉलीवुड की नई नवेली बेगम करीना कपूर खान ने साल 2000 से फिल्मी पर्दे पर कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म थी 'रिफ्यूजी'। 'रिफ्यूजी' से लेकर आज की 'तलाश' तक करीना ने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं कभी वो 'ओमकारा' जैसे कठिन रोल से लोगों के सामने आती हैं तो कभी वो हिरोईन प्रधान फिल्में जैसी 'हिरोईन' और 'चमेली' से लोगों का दिल बहलाती है। कभी वो '3 इडियट्स' की स्वीट डॉक्टर हैं तो कभी वो मसाला फिल्म 'बॉडीगार्ड' में नजर आती हैं।
इस बारे में बात करते हुए करीना ने कहा कि उन्हें रिस्क उठाने में मजा आता है। अगर आप एक कलाकार हैं तो आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप अपने चाहने वालों को कुछ नया दें ताकि उन्हें अच्छा लगे। इसलिए मैंने अभी तक के करियर में अलग तरह के रोल निभाये हैं। हां यह बात और है कि कभी आपका रिस्क काम आता है और कभी आप फेल हो जाते हैं। करीना ने कहा कि 'तलाश' में उनका रोल सबसे अलग है। फिल्म 'तलाश' का हीरो फिल्म की कहानी है। उम्मीद है कि लोग मुझे इस रोल में भी पसंद करेंगे।
आईये 'तलाश' में आपको दिखाते हैं कि करीना कैसी लग रही हैं?


Click it and Unblock the Notifications











