नवाजुद्दीन सिद्दीकी से तलाक नहीं लेंगी पत्नी आलिया, अभिनेता ने दिया ये बड़ा बयान!

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि उनकी पत्नी आलिया उनसे तलाक लेना चाहती हैं जिसको लेकर काफी बवाल भी हुआ था। खबरें थीं कि उनकी पत्नी आलिया ने मेल के जरिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी को तलाक का नोटिस भेजा था और कई गंभीर आरोप उनपर और उनके परिवार पर लगाए थे। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके फैंस के लिए काफी राहत वाली है।

खबर है कि आलिया सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन से तलाक ना लेने का फैसला किया है। इसके अलावा उन्होने अपना केस वापस ले लिया है। इसके बाद अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का रिएक्शन आया है जो कि वायरल हो रहा है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पत्नी के इस फैसले काफी खुश हैं। उन्होने कहा है कि.. 'आलिया के साथ में आज से करीब 10 साल से साथ हूं।

क्या बोले नवाज

क्या बोले नवाज

वो मेरे बच्चों की मां हैं और हमेशा उनको आगे बढ़ाने में मदद की है। ऐसे में मेरा फर्ज है कि मै आलिया का खयाल करूं।

बच्चे हम दोनों की प्राथमिकता

बच्चे हम दोनों की प्राथमिकता

ये हर कपल के बीच होता है और ये हमारे पर्सनल मसले हैं। बच्चे हम दोनों की प्राथमिकता हैं।' उनका ये बयान काफी चर्चा में चल रहा है।

खुलासा भी किया

खुलासा भी किया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस दौरान बॉम्बे टाइम्स से बात कर रहे थे और उन्होने अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातों का खुलासा भी किया था।

अनबन खत्म

अनबन खत्म

गौरतलब है कि आलिया सिद्दीकी ने कुछ समय पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई पर भी आरोप लगाए थे। हालांकि अब दोनों के बीच अनबन खत्म होने वाली है और दोनों ने फिर से साथ रहने का फैसला किया है।

बड़े पर्दे पर वापसी

बड़े पर्दे पर वापसी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस समय कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं और उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं कि वो कब बड़े पर्दे पर वापसी करते हैं।

अक्षय कुमार ने शुरु की रामसेतु की तैयारी, जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा भी साथ आईं नजर!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X