अक्षय कुमार ने शुरु की रामसेतु की तैयारी, जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा भी साथ आईं नजर!
कई फिल्में लगातार रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं तो कुछ भी फिल्में ऐसी भी हैं जो कि चर्चा में चल रही हैं और काफी जल्दी उनकी शूटिंग शुरु होगी। कोरोना काल के दौरान फिल्में रिलीज नहीं हो पाई थीं। बात करें सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्मों की तो इस समय उनकी कई धमाकेदार फिल्में चर्चा में हैं और कुछ तो रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस समय एक तस्वीर फिल्म रामसेतु से सामने आई है जिसको फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि इस फिल्म की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं और स्टारकास्ट इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें उनके साथ अभिनेत्री नुसरत भरुचा और जैकलीन फर्नांडीज नजर आ रही हैं। अक्षय कुमार ने इस तस्वीर के साथ लिखा है कि.. 'टीम साथ में तैयारी कर रही है। टीम ने एक साथ स्क्रिप्ट पढ़ी और रामसेतु की शूटिंग के लिए काफी एक्साइटेड है।'

फैंस तारीफ कर रहे हैं
बता दें कि कुछ समय पहले अक्षय कुमार ने इस धमाकेदार फिल्म का ऐलान किया था जिसके बाद फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

राम सेतु का निर्देशन
अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। उन्होंने अक्षय की फिल्म मिशन मंगल का भी डायरेक्शन किया था।

ये हैं प्रोड्यूसर
फिल्म का निर्माण अरुणा भाटिया और विक्रम मल्होत्रा कर रहे हैं। राम सेतु के क्रिएटिव निर्माता डॅाक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सूर्यवंशी, बेल बॅाटम, अतरंगी रे, बच्चन पांडे और रक्षाबंधन को लेकर अक्षय कुमार चर्चा में चल रहे हैँ।

सूर्यवंशी की रिलीज डेट
फैंस इंतजार कर रहे हैं कि मेकर्स कब उनकी फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट का ऐलान करेंगे जो कि कोरोना के काऱण रिलीज नहीं हो पाई थी।

लक्ष्मी रिलीज हुई थी
कुछ समय पहले उनकी फिल्म लक्ष्मी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी जिसको कुछ खास अटेंशन नहीं मिली थी।
अब थिएटर्स में नहीं रिलीज होगी फरहान अख्तर की फिल्म तूफान? फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर!


Click it and Unblock the Notifications