Happy B'day:ए आर रहमान को direct कर सकते हैं विश, जानिए कैसे
ए आर रहमान की फैन फॉलोइंग कितनी बड़ी है इसका अंदाज़ा लगाना बहुत मुश्किल है। ए आर रहमान म्यूज़िक इंडस्ट्री के समुद्र हैं जो बना है उनके एक एक गीत से। 6 जनवरी को ए आर रहमान अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं बेहद खास तरीके से। उन्होंने अपना जन्मदिन अपने सभी फैन्स को डेडिकेट करने का फैसला तय किया है।
ए आर रहमान ने अपने जन्मदिन पर ट्वीट किया कि अगर फैन्स उनसे बात करना चाहते हैं तो फेसबुक पर उनसे लाइव चैट के ज़रिए जुड़ सकते हैं। फैन्स उनसे कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। अपने बर्थडे के दिन इससे बढ़िया रिटर्न गिफ्ट और क्या हो सकता है भला।
इतना ही नहीं रहमान साहब ने अपने फैन्स को एक स्पेशल अनाउंसमेंट का भी वादा किया है। लेकिन इन सबके लिए फैन्स को उनके लाइव चैट सेशन का इंतज़ार करना होगा। हमारी तरफ से भी रहमान सर को HAPPY BIRTHDAY!


Click it and Unblock the Notifications












