यश-रहमान-शाहरूख मिल कर लिखेंगे इश्क की नई कहानी
एक अगर खूबसूरत फिल्में बनाने वाला महारथी है तो एक है सुरमयी संगीत का जादूगर । एक रूमानी जज्बात को पर्दे पर जंवां कर देता है तो एक मुहब्बत के सुरों को दिल में उतार देता है। जी हां हम बात कर रहे हैं महान फिल्मकार यश चोपड़ा की और महान संगीतकार ए आर रहमान की। दोनों की शक्सियत के नाम के आगे महान शब्द लगा है। दोनों ने ही भारत को विश्वपटल पर एक अलग पहचान दी है।
खबर आ रही है फिल्मकार और फनकार मिलकर इश्क की नयी इबादत लिखने जा रहे हैं। जीं हां यश चोपड़ा लंबे अरसे के बाद एक फिल्म बनाने जा रहे है जिसमें संगीत होगा ए आर रहमान का। दोनों ने ही इससे पहले एक साथ काम नहीं किया है। इसलिए इस बार उम्मीद की जा रही है कि दोनों ही लोग मिलकर एक बहुत ही खूबसूरत चीज को शक्ल देने वाले हैं।
इस बारे में खुलासा खुद यश चोपड़ा ने किया है। चोपड़ा ने बताया कि फिल्म में उनके फेवरेट शाहरूख खान ही होंगे। फिल्म एक रोमांटिक कहानी होगी। और फिल्म में दो अभिनेत्रियां होंगी लेकिन वो कौन होगी इस बारे में अभी नहीं बता सकते हैं। फिलहाल जो लोग रूमानियत को पसंद करते हैं, उनका इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि उनके सामने एक बहुत ही खूबसूरत फिल्म आने वाली है जिसमें प्यार का पैगाम होगा और सुंदर अफसाने।


Click it and Unblock the Notifications












