इंडियन शादी में नाचने के लिए शकीरा ने लिए करोड़ों रूपये

Shakira
यूं तो कोलंबियन सिंगर शकीरा के सभी दीवाने हैं, उसके गानों की धुनों पर पूरी दुनिया नाचने को बैचेन रहती हैं। अपनी मदमस्त आवाज से फीफा को भी यादगार बनाने वाली वाका-वाका गर्ल शकीरा ने नया धमाका किया है। उन्होंने एक शादी में डांस करने के लिए 10 मिलियन यूरो की रकम वसूली है, जहां तक भारतीय मुद्रा में इसकी बात है तो एक यूरो की कीमत 63 रूपये होती है, आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शकीरा के ठुमको की कीमत क्या होगी?

शकीरा ने ये कीमत भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति प्रमोद अग्रवाल की बेटी की शादी में वसूले। इस शादी को अगर आप शाही शादी का नाम दे दें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी । इस शादी में काफी नामी-गिरामी हस्तियां मौजूद थीं। इस शादी में करीब हजारों की संख्या में मेहमान मौजूद थे। इस शादी का आयोजन 12 से 14 मई के बीच में हुआ था।

शकीरा से पहले किसी भी गायिका या अभिनेत्री ने शादी में डांस करने के लिए इतनी लंबी रकम नहीं वसूली थी इसे शकीरा का नशा ही कहें जो लोगों के सिर पर चढ़ बोल रहा है। तभी तो उन्हें लोग मुंह-मांगी कीमत देने को तैयार है। शकीरा ने इतनी रकम लेकर अपने चाहने वालों को बिल्कुल निराश नहीं किया जिस किसी ने भी उनकी पेशकश देखी बस उन्हीं का दीवाना बन कर रह गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X