सलमान की दबंगई, फैन का मोबाइल सड़क पर फेंका

एक बार फिर से बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान अपनी गलत हरकत के कारण चर्चा में हैं। लगता है कि विवादित शो बिग बॉस को होस्ट करने वाले सलमान खान को एक बार फिर से विवादों से प्यार हो गया है। बात सोमवार की है जब मियां सलमान, बॉलीवुड के सुपर स्टार दिलीप कुमार का हालचाल लेने मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचे थे।

लेकिन अस्पताल से बाहर निकलते ही सलमान को अपने फैंस से दो-चार होना पड़ा, जिनसे बचने के लिए सलमान गाड़ी के अंदर ही रहे और बाहर ना निकलने का फैसला किया लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें जाने ही नहीं देना चाहते थे।

उनकी कार बुरी तरह से भीड़ में फंस गयी, इसी बीच सलमान खान ने देखा एक महाशय बिना उनकी इजाजत उनकी फोटो खींच रहे हैं। सलमान ने अपनी गाड़ी का शीशा नीचे किया और उस व्यक्ति को पास बुलाया। जैसे ही वो व्यक्ति सलमान के पास आया, सलमान ने उसका मोबाइल छीन कर दूर सड़क पर फेंक दिया। बेचारे के मोबाइल के दो टुकड़े हो गये।

सलमान का यह रौद्र रूप देखकर हर कोई हैरान रह गया, जो शोर उन्हें देखने के लिए मचा था वो एकदम से शांत हो गया, लोगों ने तुंरत रास्ता खाली किया और सलमान खान वहां से चलते बने।

सलमान के उस फैन का दिल ही टूट गया, उसने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सलमान ने जो किया सही नहीं किया। मैं उनकी इस हरकत से बहुत अपसेट हूं। फिलहाल सलमान और उनके प्रवक्ता की ओर से इस संदर्भ में कुछ भी नहीं कहा गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X