..................... Salman Khan: Hosting Bigg Boss is a challenging task - Hindi Filmibeat

सलमान खान को भी 'बिग बॉस' हाउस से लगता है डर!

रविवार से कलर्स पर रात नौ बजे से बिग बॉस सीजन 7 शुरू होने जा रहा है। शो के प्रतिभागियों की घोषणा होना अभी बाकी है लेकिन लगातार कयास जारी है उनको लेकर।

शो के सबसे बड़े आकर्षण हैं शो के होस्ट सलमान खान जो कि लगातार चौथी बार इस शो को होस्ट करने जा रहे हैं। शो के बारे में बात करते हुए सलमान ने बताया कि उन्हें भी शो को होस्ट करते कुछ जगह काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सलमान ने कहा कि उनकी मम्मी भी इस शो को बड़े मन से देखती हैं। इसलिए उन पर कुछ ज्यादा ही दवाब रहता है। मैं उस समय थोड़ा सा परेशान हो जाता हूं जिस समय मुझे प्रतियोगियों को बिगबॉस हाउस से बाहर निकालने का ऐलान करना होता है। वह भी उस समय अंदर से थोड़ा घबड़ा जाते हैं।

लेकिन साथ ही सलमान ने यह भी कहा कि यह शो अब उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है जिससे खुद को अलग कर पाना काफी मुश्किल है। वैसे इस बार खबर है कि सलमान खान ने शो के प्रति एपीसोड कलर्स वालों से पांच करोड़ की डिमांड की है।

खैर क्या सच है और क्या झूठ इस बारे में तो सल्लू मियां जाने लेकिन इतना तय है कि शो का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, शो 15 सितंबर से कलर्स पर रात नौ बजे से शुरू हो जायेगा।

आईये तस्वीरों से जरिये बात करते हैं बिग बॉस की

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X