टाइगर श्राफ की "बागी 3" का बेसब्री से इंतजार- सोशल मीडिया पर मचा तहलका
टाइगर श्राफ और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'बागी 3' इस साल की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का कितना बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर Baaghi 3 in 50 days ट्रेंड किया जा रहा है। साथ ही फैंस फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर की मांग कर रहे हैं। फैंस ने फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है। कोई शक नहीं कि सोशल मीडिया पर टाइगर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अहमद खान के निर्देशन में बन रही यह बिग बजट फिल्म 6 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में टाइगर, श्रद्धा के साथ रितेश देशमुखे दिखेंगे।

रिपोर्ट्स की मानें तो बागी 3 में टाइगर 3 अलग अलग विलेन से जूझते दिखेंगे। और तीनों ही विलेन अलग अलग देश से होंगे। यह फिल्म एक्शन और स्टंट के स्तर पर काफी धमाकेदार होने वाली है। फिल्म की शूटिंग मोरक्को, इजिप्ट, सर्बिया और तुर्की में हुई है।
बॉक्स ऑफिस पर "तान्हाजी" का तहलका, अजय देवगन ने कहा- प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया


Click it and Unblock the Notifications