बॉक्स ऑफिस पर "तान्हाजी" का तहलका, अजय देवगन ने कहा- प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया

फिल्म तान्हाजी के अजय देवगन ने एक बार फिर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। तान्हाजी ने 6 दिनों में 107.68 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन दे रही है। अपने छठे दिन भी फिल्म ने ओपनिंग से ज्यादा कमाई की है। अजय देवगन ने फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया पर फैंस का धन्यवाद किया है। अजय देवगन ने लिखा- इस ख्वाब को पूरा करने के लिए हर किसी का धन्यवाद! मैं सभी के लिए प्यार, समर्थन और सराहना के लिए विनम्र और आभारी हूं।

तान्हाजी ने बुधवार को 16.72 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म को मकर संक्रांति की छुट्टियों का फायदा मिला है।तान्हाजी भारत में 3880 स्क्रीन पर रिलीज हुई है, जबकि ओवरसीज में 660 स्क्रीन पर। फिल्म 3डी फॉर्मेट में रिलीज की गई है। तान्हाजी इतिहास पर बनी है, जहां मुगल और मराठों के बीच जंग दिखाई गई है। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फैमिली ऑडियंस पसंद कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X