सोनल को 3 बार सलीके से किस करेंगे नील
सोनल चौहान और नील नितिन मुकेश की आने वाली फिल्म 3जी में सोनल चौहान और नील नितिन मुकेश के बीच 30 किसिंग सीन्स फिल्माए जाने की खबर आई थी लेकिन अब खबर है कि फिल्म में नील नितिन मुकेश और सोनल के बीच सिर्फ 3 किसिंग सीन ही हैं। इस बात की खबर खुद सोनल चौहान ने मीडिया को दी है। इससे पहले कहा जा रहा था कि एक फिल्म में 30 किसिंग सीन देकर नील नितिन मुकेश खुद को बॉलीवुड का किसिंग किंग बना देंगे लेकिन बाद में जब सोनल ने सच्चाई से रुबरु कराया तो सभी को पता चला कि ऐसा कुछ नहीं है।
नील नितिन मुकेश ने कहा कि फिल्म में तीन किसिंग सीन हैं और ये सीन भी बडे ही सलीके से शूट किये गये हैं। फिल्म में किसी भी तरह के कोई अभद्र सीन नहीं हैं। जब से 3जी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तभी से लोगों में फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ गयी थी लेकिन फिर जब सोनल चौहान और नील नितिन मुकेश ने लोगों को बताया कि 3जी में सिर्फ तीन किसिंग सीन हैं और वो भी सलीके वाले तो लोगों को थोड़ी निराशा जरुर हुई। क्योंकि हर किसी को लग रहा था कि फिल्म में उन्हें कुछ मसाला देखने को मिलेगा। नील और सोनल के किसिंग सीन ने काफी सुर्खियां भी बटोरीं।
3जी फिल्म का निर्देशन किया है शीर्षक आनंद और शांतनु रे छिब्बर नेऔर फिल्म के निर्माता हैं सुनील ए लूला और विकी रजनी। फिल्म में सोनल चौहान और नील नितिन मुकेश ने मख्य भूमिका निभाई है। 3जी फिल्म 15 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में संगीत दिया है मिथुन ने। फिल्म में एक गाना है कैसे बताउं जो कि केके और सोनल चौहान ने गाया है।


Click it and Unblock the Notifications












