..................... 3 movies of Kamal Hassan will hit the theaters next year - Hindi Filmibeat

साल 2015 में होगा कमल हसन का triple धमाका!

मुंबई। मशहूर अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं, धमाका होता है। अगले साल उनकी एक नहीं बल्कि तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। लिहाजा, दर्शक तैयार रहें क्योंकि साल 2015 में उन्हें कमल हसन तीन का तड़का देने वाले हैं।

कमल हासन की आने वाली तीन फिल्में 'उत्तम विलेन', 'पापनाशम' और विश्वरूपम 2' आगे साल रिलीज होने की संभावना है। ये तीनों फिल्में फिलहाल अपने पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में हैं।

सूत्रों के अनुसार, कमल इस साल दो फिल्मों की लगातार शूटिंग कर रहे थे, तो वह इस साल शायद ही कोई रिलीज दें। उनकी वर्ष 2015 की पहली रिलीज 'उत्तम विलेन' होगी और उसके तुरंत बाद 'पापनाशम' होगी। वह फिलहाल इन फिल्मों के पोस्ट-प्रोडक्शन काम में व्यस्त हैं।

वहीं, फिल्म 'विश्वरूपम 2' साल की तीसरी रिलीज होगी। फिल्म का कंप्यूटर ग्राफिक्स का कुछ काम बाकी है। रमेश अरविंद निर्देशित तमिल हास्य फिल्म 'उत्तम विलेन' पहले अक्टूबर में रिलीज होनी थी, लेकिन यह आगे के लिए टाल दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X