कहां मिलेगी आमिर खान की बेटियां..करोड़ों में हो रही है तलाश!
[बॉलीवुड न्यूज] आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के कास्ट को लेकर काफी कंफ्यूजन हो रही है। कभी कंगना तो कभी तापसी तो कभी किसी और को आमिर की बेटी बता दिया जा रहा है। लेकिन हम आपको बता दें कि आमिर की बेटियों की खोज अभी जारी है।

फिल्म में आमिर खान पहलवान महावीर फोगट की भूमिका निभा रहे हैं। जबकि उनकी चार बेटियों के लिए अभी ऑडिशन लिया जा रहा है। आमिर खान इन दिनों 'दंगल' की जबरदस्त तैयारी में जुटे हुए हैं। अपनी हर फिल्म की तरह वे दंगल के लिए भी किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहते।
बॉलीवुड को इस साल होगा 500 करोड़ का नुकसान!
फिल्म में आमिर की चार बेटियां है, लिहाजा लड़कियों की तलाश अभी भी जारी है। 'दंगल' के लिए अभी तक 21,000 लड़कियों का ऑडिशन लिया जा चुका है और एक भी लड़की फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है। दरअसल, सूत्रों के मुताबिक फिल्म के लिए ऐसी साधारण लड़कियों की तलाश की जा रही है जो पहले परदे पर कभी दिखाई ना दी गई हो।
Rewind: जब आमिर खान ने किया था नवाजुद्दीन को NERVOUS
अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट की फिल्म है तो सबकुछ परफेक्ट की उम्मीद की जा सकती है। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि आमिर की बेटियां बनेंगी कौन, जिनके लिए इतना इंतजार किया जा रहा है। फिल्म की टीम ने देश के अलग-अलग शहरों (हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश ) में जाकर कई लड़कियों का ऑडिशन लिया है।


Click it and Unblock the Notifications
