'2 स्टेट्स': पर्दे पर चेतन-अनुषा बनें अर्जुन-आलिया
इसके लिए सारे मीडिया हाउस में न्यौता भेजा गया है। लोग इस अनोखे प्रचार से हैरत में हैं तो वहीं आलिया भट्ट '2 स्टेट्स' को लेकर काफी भावुक दिख रही हैं। क्योंकि आलिया ने कहा कि फिल्म '2 स्टेट्स' की स्टोरी से वह बहुत ज्यादा जुड़ चुकी हैं इसलिए जब फिल्म का शूट खत्म हुआ था तो आलिया की आंखों में आंसु दिखायी पड़े थे।
'2 स्टेट्स' मशहूर उपन्यासकार चेतन भगत के नॉवेल '2 स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माय मेरिज' पर आधरित है, फिल्म '2 स्टेट्स दो ऐसे लोगों की प्रेम कहानी है जो कि अलग-अलग परिवेश में पले-बढ़े हैं।
Did You Know: चेतन-अनुष्का की रीयल लाइफ स्टोरी है 'टू स्टेट्स'
एक साउथ की लड़की है तो एक पंजाबी छोरा। कहते हैं यह कहानी चेतन भगर की रीयल लवस्टोरी है। क्योंकि चेतन भगत खुद पंजाबी हैं और उनकी पत्नी अनुषा साउथ इंडियन हैं जिन्हें शादी करने के लिए रीयल लाइफ में काफी फाइट करनी पड़ी थी।
पर्दे पर चेतन-अनुष्का का ही रोल प्ले कर रहे हैं अर्जुन-अलिया। इस दिलचस्प कहानी को देखने के लिए लोग अभी से ही बेकरार दिख रहे हैं। फिल्म के निर्देशक अभिषेक वर्मन हैं तो फिल्म के निर्माता साजिद नाडियावाला और करण जौहर हैं। फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली हैं।
Did You Know: किसी फिल्मी कहानी की तरह चेतन-अनुष्का की मुलाकात हुई और मुहूब्बत परवान चढ़ी। कहां एक सफल इंजीनियर बनते बनते चेतन भगत देश के नामचीन लेखक बन गये और कहां उनकी पत्नी अनुषा मुंबई की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर। एक पंजाबी छोरा तो एक तमिल बाला। टेस्ट अलग, पहचान अलग, रहन -सहन अलग लेकिन फिर भी 'मेड फॉर इच अदर'।
अहमदाबाद आईआईएम में पढ़ाई को दौरान दोनों की मुलाकात हुई, प्रेम हुआ और फिर शादी हो गयी। डीडीएलजे की तरह दोनों ने ठानी की शादी तो करेंगे लेकिन घरवालों के आशीर्वाद के साथ। जिसमें लंबा वक्त तो लगा लेकिन सफलता मिली जिसका नतीजा यह हुआ कि दोनों की प्रेम कहानी आज एक सफल नॉवेल टू स्टेट्स: द स्टोरी ऑफ माय मैरिज में बदल चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications
