अब रीयल 'अर्थ' गर्ल शबाना ने भी पढ़ डाले आलिया के कसीदे

पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'हाईवे' के लिए आलिया भट्ट की जमकर तारीफें हो रही हैं। पापा महेश भट्ट ने जहां आलिया की फिल्म 'हाईवे' को उनके फिल्म करियर की 'अर्थ' फिल्म कहा था वहीं दूसरी ओर अब रीयल 'अर्थ' गर्ल शबाना आजमी ने भी आलिया के कसीदे पढ़े हैं।

अपनी बेटी की तरह आलिया को समझने वाली शबाना आजमी ने कहा कि फिल्म 'हाईवे' देखने के बाद तो मुझसे तो रूका ही नहीं गया इसलिए मैं और जावेद साहब दोनों ही आलिया को बधाई देने के लिए सीधे उनके घर ही चले गये।

Did You Know: फिल्म 'अर्थ' महेश भट्ट की पहली निर्देशित फिल्म है

आपको बता दें कि फिल्म निर्माता-निर्देशक पिता महेश भट्ट ने 'हाईवे' में आलिया के अभिनय की तुलना शबाना की 1982 की चर्चित फिल्म 'अर्थ' से की थी।

शबाना ने भी आलिया के पिता महेश भट्ट की इस बात का समर्थन किया और कहा कि अगर आलिया यूं ही अपना काम करती रहेंगी तो उन्हें सफल होने से कोई रोक नहीं सकता है।मेरा प्यार और आशीर्वाद दोनों ही आलिया के साथ है।

उन्होंने कहा, "महेश ने यह बात हल्के में नहीं कही है और ना ही इसलिए कही क्योंकि आलिया उनकी बेटी है। उन्होंने मेरे अभिनय से आलिया के अभिनय की तुलना इसलिए की क्योंकि वह वास्तव में जानते हैं कि लड़की ने अपने अभिनय कौशल के दम पर बहुत जल्द स्वयं को साबित कर दिया है।"

एक नजर 'हाईवे' की आलिया भट्ट पर

गौरतलब है कि इम्तियाज अली की फिल्म 'हाईवे' में आलिया ने एक नॉन ग्लैमरस 'वीरा' का किरदार निभाया है। फिल्म में उन्होंने गाने भी गाये हैं। फिल्म में उनके कोस्टार रणदीप हु्ड्डा हैं। फिल्म बॉक्सऑफिस पर सफलता पूर्वक बिजनेस कर रही है।

Did You Know: शायद आपको मालूम नहीं होगा कि फिल्म 'अर्थ' महेश भट्ट की पहली निर्देशित फिल्म है। कहा जाता है कि एक्स्ट्रा मैरटल अफेयर पर बनी फिल्म 'अर्थ' महेश भट्ट और परवीन बॉबी के करीबी रिश्तों की कहानी है। एक समय में महेश भट्ट और परवीन बॉबी काफी करीब हुआ करते थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X