POSTER: 'बागी' का पहला पोस्टर.. श्रद्धा- टाईगर का बदला अंदाज.. शानदार!
[बॉलीवुड न्यूज] टाईगर श्राफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। जी हां, हाल ही में दोनों एक्टर्स के लुक को रिवील किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। लिहाजा, अब मेकर्स फिल्म के पहले पोस्टर के साथ आए हैं।
सब्बीर खान के निर्देशन में बन रही 'बागी' का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। इसका एक कारण यह भी है कि साजिद नाडियावाला इस फिल्में में टाईगर और श्रद्धा को बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करने वाले हैं। खैर, फिल्म के फर्स्ट पोस्टर से आप भी इस बात से सहमत हो जाएंगे।
LOOK: 'बाघी' में टाईगर श्राफ = 'किक' के सलमान खान
'बागी' 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। 'बागी' के लिए दोनों सितारे काफी ट्रेनिंग ले रहे हैं। फिल्म में जमकर एक्शन फिल्माया जा रहा है। जहां आप टाईगर के साथ साथ श्रद्धा को भी एक्शन करते देखेंगे। इस फिल्म में एक्शन है, पैशन है.. और प्यार है।
अफवाहों की मानें तो यह फिल्म सलमान खान की फिल्म 'बागी' की ऑफिशियल रीमेक है.. जबकि प्रोडक्शन कंपनी ने इस खबर से साफ इंकार किया है।
[बागी का पहला पोस्टर.. जानिए और भी बहुत कुछ]
यहां देखें बागी के सेट से टाईगर- श्रद्धा की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications


