उम्र में 7 साल छोटे लड़के पर आया कंगना का दिल
बॉलीवुड की चंचल-शोख हसीना कंगना रनाउत इन दिनों अपने से सात साल छोटे लड़के पारस के साथ इश्क लड़ा रही हैं। अरे..आप क्या सोचने लगे कि ऐसा वाकई में हो गया क्या? तो नहीं इससे पहले की आप कुछ ऊंट-पटांग सोचे, हम आपकी सारे भ्रम को दूर कर देते हैं। दरअसल एक फिल्म आ रही है जिसका नाम है रज्जो। रज्जो में उनके कोस्टार बने हैं अभिनेता पारस।
जी हां आपके टीवी के चहेते पारस, जो कि टीवी वीर शिवाजी नामक धारावाहिक से लोगों के दिलों पर राज कर चुके हैं, वो रज्जो फिल्म से कंगना रनाउत के साथ अपना फिल्मी सफर शुरू कर रहे हैं। कंगना के साथ काम करने में वो थोड़ा सा नर्वस जरूर थे लेकिन बाद में कंगना ने उनसे दोस्ती करके उनकी झिझक को दूर कर दिया।
रज्जो में कंगना एक वैश्या का किरदार निभा रही हैं। जिसके कारण कंगना फिल्म में मुजरा भी करेंगी। डायरेक्टर विश्वास पाटिल ने उन्हें अपनी फिल्म रज्जो में मुजरा करने के लिए कहा जिसे कंगना से स्वीकार कर लिया। मालूम हो कि कंगना रनाउत ने तीन साल तक कत्थक की शिक्षा ली है। इस गाने को कोरियोग्राफ करेगे मशहूर डांस डायरेक्टर गणेश आचार्य।गणेश ने कंगना की दिल खोल कर तारीफ की। गणेश ने कहा कि जब मैंने कंगना और मुजरा वाली बात सुनी थी तो मुझे लगा था कि कंगना डांस कैसे कर पायेंगी लेकिन उनके समर्पण और मेहनत को देखकर मैं उनका मुरीद हो गया हूं। इसलिए दावे के साथ कह सकता हूं कि आप भी मेरी तरह कंगना के मुजरे को देखकर दंग रह जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












