चार दिन बाद भी काजोल के घर के चोरों का पता नहीं
इसे सुरक्षा में सेंध कहा जाये या फिर अपराधियों की गुंडा-गर्दी की कि वो अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हम बात कर रहे अभिनेत्री काजोल के घर की चोरी की। जिनके घर से चोर सोने की 17 चूड़ियां चुरा ले गए। पुलिस ने कहा कि चोरी की यह घटना 22 अक्टूबर को हुई थी। पुलिस अधिकारी मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद काजोल के आवास पहुंचे औऱ जगह का मुआयना किया लेकिन अभी तक किसी को पकड़ा नहीं गया है। जांच जारी है।
काजोल के घर से पहले 16 अक्टूबर को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके व्यावसायी पति राज कुंद्रा के घर में चोरी हुई थी। पुलिस अभी शिल्पा शेट्टी के घर के चोरों को भी पकड़ नहीं पायी है। लगातार चोरी की घटनाओं से बॉलीवुड सकते में हैं उसे समझ में नहीं आ रहा है कि आखिरकार फिल्मी सितारों को निशाना क्यों बनाया जा रहा है।
मालूम हो कि चोरी का पता काजोल को तब चला जब करवाचौथ की पूजा के लिए तैयार हो रही थी और उन्हें पहनने के लिए सोने के कंगन नहीं मिले। उन्होंने देखा कि उनका वार्डरोब में सारी चीजें अस्त-व्यस्त हैं, सामान बिखरा हुआ है, ज्वैलरी बॉक्स खुला हुआ है जिसमें से चूड़ियां और कंगना गायब है। जिनकी कीमत पांच लाख बतायी जा रही है। कहा जा रहा है कि काजोल के घर से 17 कंगन चोरी हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
