जायदाद से बेदखल होने के बावजूद काका की 13 वीं पर आशीर्वाद पहुंची डिम्पल

By Belal Jafri

Dimple dimple Kapadia
लाखों दिलों की धड़कन, अपने ज़माने में कई लड़कियों का ख्वाब सुपर स्टार राजेश खन्ना की आज 13 वीं है। बताया जा रहा है कि ये रस्म उनके बंगले आशीर्वाद में पूरी की जायगी।

परिवार से जुड़े सूत्रों कि माने तो 13 वीं की पूजा सुबह 9 बजे से ही शुरू हो गयी है। सूत्रों से ये भी बताया की 13 वीं के लिए दामाद अक्षय कुमार प्रातः ही आशीर्वाद आ गए थे और उन्होंने एक अच्छे और समझदार दामाद का परिचय देते हुए सारी जिम्मेदारियों को बखूबी अपने कंधों पर लिया।

बताया जा रहा है कि दामाद अक्षय के अलावा इस 13 वीं की रस्‍म के मौके पर पूर्व पत्नी डिम्पल कपाडिया बेटी रिंकी , ट्विंकल नाती आरव और परिवार के बेहद करीबी लोग मौजूद रहेंगे।

ज्ञात हो कि डिम्पल को काका ने अपनी जायदाद से बेदखल कर दिया था पढ़े -काका का आशीर्वाद मिला बेटियों को, बीवी डिम्पल हुई जायदाद से आउट लेकिन इसके बावजूद डिम्पल ने इस बात को चरितार्थ किया है कि पति ही परमेश्वर होता है।

साथ ही एक जिम्मेदार बीवी की तरह उन्होंने ये दिखाया है कि उन्हें कभी भी काका के पैसों या उनकी जायदाद से प्रेम नहीं था बल्कि हमेशा उन्होंने काका राजेश खन्ना कि इज्जत की और उनसे प्रेम किया।

गौरतलब है कि फिल्म वफ़ा के बाद से गुमनामी के अंधेरों में जी रहे राजेश खन्ना काफी लम्बे समय तक अकेले रह रहे थे। जहां बाद में अनीता अडवानी से उनके सम्बन्ध हुए जो बाद में इनके साथ रहने लगी।

आपको बता दें कि ये वही अनीता आडवाणी हैं जिन्होंने अभी कुछ दिन पूर्व खन्ना परिवार को नोटिस भेजा था और कहा था कि वो लोग जबरन इन्हें काका के बंगले आशीर्वाद से निकाल रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X