काका का आशीर्वाद मिला बेटियों को, बीवी डिम्पल हुई जायदाद से आउट

इस बार उनके चर्चा में आने का कारण बनी है उनकी जायदाद। जिससे उन्होंने अपनी पत्नी डिम्पल को बेदखल कर दिया है। साथ ही उन्होंने अपनी सारी जमीन जायदाद बेटी रिंकी और ट्विंकल के नाम कर दी है।
काका से अलग रह रही पत्नी डिम्पल के हिस्से में कुछ भी नहीं आया है। काका के करीब रह चुके सूत्रों कि माने तो स्वर्गीय राजेश खन्ना को इस बात का पूरा एहसास था कि किसी भी क्षण उनकी मृत्यु हो सकती है।वो जानते थे कि अब उनका ज्यादा समय तक जीना मुश्किल है।इ सलिए मरने से पहले उन्होंने वसीयत तैयार करवा ली थी।
जिसमें निवेश की जानकारी और तमाम बैंक अकाउंट एक्सेस करने का हक अपनी दोनों बेटिया ट्विंकल खन्ना व रिंकी को दे दिया था। वसीयत राजेश खन्ना, डिंपल कपाडिया, दामाद अक्षय कुमार व कुछ खास दोस्तों और फैमिली डॉक्टर दिलीप वालवकर के सामने पढ़ी जा चुकी है।
सूत्रों ने ये भी बताया कि जिस समय वसीयत पढ़ी जा रही थी उस समय उस पूरे घटनाक्रम कि वीडियो रेकार्डिंग भी कराई गयी थी ताकि किसी भी प्रकार के शक कि कोई गुंजाईश न हो।
आपको बताते चलें कि काका ने अपनी शादी के कुछ सालो बाद ही डिम्पल को तलाक दे दिया था। राजेश खान्ना के करीबी लोगों के मुताबिक पत्नी डिम्पल से बेटे की चाह थी पहली संतान ट्विंकल तक तो मामला कुछ ठीक था लेकिन जिस समय उनकी दूसरी बेटी रिंकी ने जन्म लिया डिम्पल पर मुसीबतों का पहाड़ तभी से टूटने लगा।
जिसके चलते धीरे-धीरे उनके बीच दूरियां बढ़ती गई और नौबत तलाक तक आ पहुंची, जहाँ बेटी रिंकी के जन्म के कुछ दिनों बाद ही काका द्वारा पत्नी डिम्पल को तलाक दे दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications











